खामोशी का ज़हर: जब दर्द बोलने से भी डरता है

ज़िंदगी में ऐसे पल आते हैं, जब हम चिल्लाना चाहते हैं, रोना चाहते है, लेकिन आवाज़ गले में ही घुट जाती है। ये वही पल हैं जब चुप्पी, हमारे भीतर ज़हर की तरह फैलने लगती है। यह कहानी सिर्फ मेरी नहीं, उन सभी की है जिन्होंने अपने दर्द को छुपाकर मुस्कुराने की कोशिश की।

पिता का जाना – पहली चोट

पिता के जाने के बाद घर का आँगन खाली हो गया। वो सहारा, वो हौसला… सब चला गया। रिश्तेदार आए, दो आँसू बहाए, और फिर अपनी-अपनी दुनिया में लौट गए। बस मैं रह गया — और मेरी चुप्पी, जो धीरे-धीरे मेरे खून में घुलने लगी।


पैसों की तंगी और टूटे सपने

रोटियों की तलाश में दिन गुज़रते गए, लेकिन जेब हमेशा खाली रही। जो सपने आँखों में थे, वो एक-एक करके गिरते चले गए। जिनके लिए मैंने अपनी नींद और चैन तक बेच डाला, उन्होंने सुबह उठकर मेरी मेहनत पर ही सवाल खड़े कर दिए।

साथियों का धोखा

कुछ चेहरे ऐसे भी थे, जिन पर भरोसा था। लगा कि ये साथ देंगे, लेकिन जब मेरी नाव डूब रही थी, वही किनारे खड़े होकर तमाशा देखते रहे। भरोसा टूट गया, और दिल ने खुद से वादा कर लिया — अब किसी से लगाव नहीं रखना।

बस कुछ चेहरे बाकी हैं

आज भी दो-चार लोग हैं जो मेरी चुप्पी पढ़ लेते हैं। बाकी सब मेरी ज़िंदगी से ऐसे चले गए, जैसे कभी थे ही नहीं। और अब, मैं बस अपनी खामोशी के साथ जीना सीख चुका हूँ।

निष्कर्ष:

चुप्पी कभी-कभी सबसे बड़ा हथियार होती है, लेकिन जब ये दिल में बस जाए, तो ज़हर भी बन सकती है। जो लोग इसे समझ पाते हैं, वो आपके असली अपने हैं… बाक़ी सब बस भीड़ है।


- by Aashu Chandra 🖊 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर की बड़ी बहू का दर्द – भेदभाव और तिरस्कार पर भावुक कविता

A journey from English School, Hostel and Old Age Home

अनपढ़ कुछ पढ़े लिखो से बेहतर हैं...